Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण

🔹

रिपोर्टर – मनीष कुमार एम बी 

संभल/बहजोई
जनपद संभल में पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु चलाए जा रहे पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की बैठक पुलिस लाइन मंडी समिति बहजोई में संपन्न हुई। यह बैठक श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री कुलदीप सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
केंद्र प्रभारी डॉ. रुकमपाल सिंह की देखरेख में आयोजित इस बैठक में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न आपसी विवादों को काउंसलिंग और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया।
बैठक के दौरान कुल 53 पत्रावलियों की सुनवाई की गई, जिनमें से 16 मामलों का सफल निस्तारण किया गया। वहीं 6 परिवारों को आपसी सहमति से मिलाकर उनका घर पुनः बसाया गया। इसके अलावा 6 मामलों में आवेदकों द्वारा रुचि न दिखाने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया, जबकि 4 पत्रावलियों में विधिक कार्यवाही की संस्तुति की गई।
इस अवसर पर काउंसलर लव मोहन वार्ष्णेय, श्रीमती पूनम अरोरा, सीमा आर्य, बबीता शर्मा सहित कांस्टेबल शहजाद मलिक, महिला हेड कांस्टेबल रश्मि गहलोत एवं महिला आरक्षी ज्योति आदि मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!