Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमहाराष्ट्रशिक्षा

नागपुर

शनिवार को वित्तमंत्री निर्मलासीतारमण की अगुवाई मे दिल्ली मे जीएसटी काउंसिल की बैठक की गई। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की यह फहली जीएसटी काउंसिल की बैठक थी। इस बैठक मे विद्यार्थियो से संबंधित राहत की खबर आ रही है। अब छात्रावास मे रहकर पढ़ने वाले छात्रो को जीएसटी नही देना पड़ेगा। विद्यार्थियो को होस्टल एकोमोडेनल मे लगने वाले जीएसटी मे छूट दी गई है। अब छात्रावास मे रहने वाले छात्रो को बीस हजार रूपय तक के बिल पर जीएसटी की छूट दी गई है। वित्तमंत्रालय के इस निर्णय से छात्रावास मे रहकर पढ़ने वाले छात्रो को बहुत लाभ होगा। पहले छात्रावास मे रहने वाले छात्रो को 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था। वित्तमंत्री के इस फैसले से छात्रावास मे रहने वाले छात्रो को बहुत मदद हो जायेगी। नागपुर शहर मे कम से कम पचास से सत्तर छात्रावास होगे। ऐसे मे यहा रहकर अपना भविष्य बनाने वाले छात्रो को बड़ी राहत मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!