ताज़ा ख़बरें

14 जून से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद

सेवराई ( ग़ाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में गंगा नदी पर बने बारा गहमर-फिरोजपुर पांटून पुल पर 14 जून से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन ठप करने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार वैष्णवी ने बताया कि 14 जून 2026 दिन रविवार की सुबह से पुल पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित लगा दिया जाएगा।
यह निर्णय मानसून से पहले पुल हटाने और आवश्यक तकनीकी कार्यों को देखते हुए लिया गया है। पुल बंद होने से गहमर, बारा, और सेवराई तहसील क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के लोगों अब वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।
रोजाना इस पुल से गुजरने वाले किसान ,व्यापारी, छात्र और वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्रीय नागरिकों और वाहन चालक से अपील की है कि तय तिथि के बाद पीपा पुल का उपयोग न करें और किसी भी तरह की असुविधा या दुर्घटना से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!