ताज़ा ख़बरें

*रायपुर तालुक गायघाट में धू-धू कर जला स्मार्ट मीटर*,

लाइनमैन रामअवतार बिजली बंद कर पानी से आग बुझाया

जमानिया (गाजीपुर) स्थानीय क्षेत्र के रायपुर तालुक गायघाट में बृहस्पतिवार 25 जून की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 11:10 बजे एक घर के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में स्मार्ट मीटर अचानक भीषण आग लग गई। मीटर धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चश्मदीदों के मुताबिक, मीटर से आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। लाइनमैन (बिजली मिस्त्री) रामअवतार को तत्काल फोन पर मामले की सूचना दी गई। लाइनमैन द्वारा बिजली आपूर्ति (लाइट) बंद करने के बाद, ग्रामीणों ने जलते हुए स्मार्ट मीटर पर पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया।
बिजली आपूर्ति समय रहते बंद न की जाती, तो आग पूरी केबल और ट्रांसफार्मर तक फैल सकती थी। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से मांग की है कि जले हुए मीटर को जल्द से जल्द बदला जाए और क्षेत्र में जर्जर तारों व उपकरणों की जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!