ताज़ा ख़बरें

जुड़वा भाइयों की पोखरे में डूबकर मौत

दोनों 10वीं के छात्र थे l

नंदगंज ( गाजीपुर) थाना क्षेत्र के मुड़रभा गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के पोखरे में नहाने गए 16 वर्षीय जुड़वा भाई हिमांशु यादव, और प्रियांशु यादव डूबने से मृत्यु हो गई। दोनों कक्षा 10 के छात्र थे।
यह घटना तब सामने आई जब दोनों भाई काफी देर तक घर नहीं लौटे तो। परिजनों के मन उदासी से खोजने निकले और ग्रामीणों से पूछते – पूछते पूरे गांव में हड़कंप मच गया तथा ग्रामीणों ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान जब पोखरे के किनारे पहुंचे तो उनके कपड़े वहां मिले, जिससे अनहोनी की आशंका कईं गुना बढ़ गई।


ग्रामीणों ने तत्काल पोखरे में उतरकर खोज अभियान चलाया। जिसे कुछ देर बाद एक एक करके दोनों भाइयों के शव बाहर निकाले गए।

इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है। एक साथ दो बेटों को खोने से परिवार पर संकट का पहाड़ आ गिरा । भाई भवद सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!