गाजीपुरताज़ा ख़बरें

बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मानदेय वृद्धि और सेवा नियमावली बनाने की मांग

लंबे समय से रखा गया था मांग

भदौरा ( गाजीपुर ) ब्लॉक के पंचायत सहायकों नेआज 5 जून 2026 दिन – शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें समस्याओं का समाधान न होने पर विरोध दर्ज कराया गया।

मोo इमादुद्दीन के अनुसार यह ज्ञापन एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी और एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद को सौंपा गया। पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों में मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली का निर्माण, ओएसआर खाते का निस्तारण, सीएससी एवं वार्षिक रिपोर्ट का भुगतान, पंचायत भवनों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, इंटरनेट और स्टेशनरी व्यवस्था शामिल हैं।

यहां पंचायत सहायकों का कहना है कि वे लंबे समय से इन मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ह।
उन्होंने बताया कि वे ग्राम पंचायतों में डिजिटल और प्रशासनिक कार्यों का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।पर्याप्त सुविधाएं और सम्मानजनक मानदेय न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इसके तहत प्रदेश स्तर पर लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायकों द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में याकूब खान, शिव प्रताप, संजीव कुमार, मोहम्मद इमरान खान, विकास, सुनीता कुमारी, रबिना गुप्ता और सुमन देवी सहित कई अन्य पंचायत सहायक शामिल थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!