ताज़ा ख़बरें

एक रात में तीन जगह चोरी स्टार्टर , तार, और प्लास्टिक के पाईप

पुलिस नही कर रही कार्यवाही

गहमर ( ग़ाज़ीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बारा न्याय पंचायत स्थित मांगरखाई गांव में चोरी की घटनाएं ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
बीती रात 25 जून 2026 दिन गुरूवार को अज्ञात चोरों ने गांव के तीन डेरा को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मनीष सिंह – रामबहादुर सिंह , केबल तार पर हाथ साफ कर दिए l वहीं दूसरी ओर रामाअवतार सिंह पुत्र नानु सिंह का स्टार्टर, केबल तार और और प्लास्टिक के 45 किलो पाईप की चोरी हुई,वहीं तीसरे नंबर पर पप्पू यादव के यहां से स्टार्टर, केबल तार और प्लास्टिक के 70 किलो पाईप की चोरी में लाखों की समान को दिया गया अंजाम l
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खौफ की माहौल बन गया। पप्पू यादव संग ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक के अंदर इसी तरह की चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व मामलों में पुलिस के दिलाई से कार्रवाई न होने के कारण चोरों के हौसले और बुलंद हो गया । उनका कहना है कि यदि पिछली चोरी का खुलासा समय रहते हो गया होता, तो शायद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होती। वहीं पप्पू यादव ने कहा कि इस समय पुलिस केवल मिट्टी खनन व गाय पर नजर टिका रखे है l फिर भी नाकाम हो रहे हैं l
इस नई घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब रात में पहरा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल करवाई करते हुए चोरी का खुलासा जल्द -जल्द करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!