

जमानिया (गाजीपुर) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2026 को महिला विद्यालय हेतिमपुर, जमानिया, गाजीपुर के प्रांगण में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि के तत्वाधान में आयोजित यह शिविर सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक चला, जिसमें विद्यालय की छात्राओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पतंजलि के योग प्रशिक्षकों की देखरेख में उपस्थित लोगों को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला विद्यालय हेतिमपुर के प्रधानाचार्य ,अरविंद सिंह( नूरी ),श्री संजय सिंह (धुस्का) ,श्री सुभाष सिंह (बरुईन) – जिला अध्यक्ष, करणी सेना, गाजीपुर,आशुतोष सिंह (डेढ़गांवा) ,उमेश कुमार (असैचंद्रपुर) ,डॉ. राकेश सिंह (तहसील प्रभारी, जमानिया), प्रेमशंकर राय (पई) अतिथि उपस्थित रहे l
शिविर का मुख्य आकर्षण विद्यालय की छात्राएं रहीं, जिन्होंने भारी संख्या में सम्मिलित होकर न सिर्फ योग की विभिन्न विधाओं को सीखा, बल्कि पूरे उत्साह के साथ योग अभ्यास में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से आए हुए सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों और छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया।

