Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशझांसी

दो मोटरसाइकिलों की हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर सवार हुए घायल झांसी रिफर

रिपोर्ट आरिफ खान समथर

समथर ( झांसी) शंकर दबोह मार्ग पर ग्राम तुलसनपुरा के करीब दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिससे घायल गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दबोह तिराहा के पास रहने वाले कासिम पुत्र लल्लू खान मोहल्ला नई बस्ती निवासी थाना समथर अपनी पत्नी मदीना के साथ मोटरसाइकिल से दबोह की ओर से समथर आ रहे थे तभी कबूतर डेरा दबोह रोड निवासी तनस पुत्र भूरे समथर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने डेरा की ओर जा रहे थे जैसे ही दोनों मोटरसाइकिल सवार तुलसनपुरा के करीब पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलों का आपस में जोरदार भिड़त हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए उक्त घटना की सूचना रहगी रो द्वारा डायल 112 एवं एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलने पर डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया उपचार होने के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!