
रिपोर्ट आरिफ खान समथर 
समथर (झांसी) कस्बे में गुरुवार रात करीब 3:00 बजे अचानक बिजली आपूर्ति टफ हो जाने से पूरा कस्बा अंधेरे में डूब गया रात के समय बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा गर्मी के इस मौसम में छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों मरीजो की मुश्किल है बढ़ गई वही लोगों की नींद भी पूरी तरह खराब हो गई समथर कस्बे में रहने वालों का कहना है की एक माह से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है लोगों के अनुसार 24 घंटे में मुश्किल से 5 या 6 घंटे बिजली मिल पा रही है जिससे व्यापार और खेती किसानी में भी प्रभावित हो रही है बार-बार बिजली आने जाने से घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा भी लगातार बना रहता है वही संबंध में मोठ के उपखंड अधिकारी अनिल सागर ने बताया कि रात में तेज हवा चलने के कारण एक पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया था जिससे 4 से 5 सिम्युलेटर टूट जाने से आपूर्ति टफ हो गई थी फिलहाल लाइन को सही कर दिया गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति समान कर दी जाएगी



