Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशझांसी

बेलमा कला में पानी संकट गहराया। टंकी की बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

समथर झाँसी – समथर क्षेत्र के बेलमा कला गांव में पानी की भारी किल्लत से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले आई तेज आंधी में बिजली के तार टूट गए थे। विद्युत विभाग द्वारा लाइन को दुरुस्त कर गांव की बिजली आपूर्ति तो चालू कर दी गई, लेकिन पानी की टंकी की बिजली अब तक सही नहीं की गई है।

टंकी की बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण कई दिनों से टंकी में पानी नहीं भरा जा सका, जिससे गांव के नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी न आने से पूरे गांव के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विद्युत कर्मचारियों एवं जेई समथर को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को कई बार फोन किए गए, लेकिन उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया।

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से जनता परेशान हो रही है और इससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पानी की टंकी की बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है रिपोर्ट आरिफ खान

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!