*
*उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित 5 सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, मंत्री गुलाब देवी रहीं मुख्य अतिथि।
रिपोर्टर मनीष कुमार एम बी
बहजोई। नगर पालिका परिषद बहजोई में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित पांच सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने सभी नामित सदस्यों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेश शंकर ‘राजू’ ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सभी नामित सदस्यों का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
शपथ ग्रहण करने वाले नामित सदस्यों में नीरज कुमार (गोपी मिल), कपिल गोयल, मंजू वाल्मीकि, अमर सिंह राठौड़ तथा अक्षय शर्मा शामिल रहे। सभी सदस्यों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नगर पालिका के नामित सदस्य शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने नगर के समग्र विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर ‘राजू’ ने कहा कि सभी नव-नामित सदस्यों के सहयोग से नगर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि सभी सदस्य मिलकर बहजोई को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने में योगदान देंगे।
समारोह में अधिशासी अधिकारी नीतू रानी, नगर पालिका के सभासदगण तथा नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से कन्हैयालाल, मनोज कार सेवक, जितेंद्र गोयल, सुमित डीआर, भुवनेश कुमार शरद, अनुज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने नव-नामित सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।