
नन्दगंज (गाजीपुर ) अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के में कल दिनांक 16 मई 2026 को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थाना नन्दगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 150/2024 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित 25000 रुपये के इनामी वांछित शातिर अभियुक्त मोनू यादव( उम्र 24 करीब) पुत्र प्रेम बहादुर उर्फ मुलायम यादव निवासी ग्राम जरासी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को मुखबिर की खास सूचना पर नन्दगंज थाना क्षेत्र हाईवे से ग्राम रेवसा जाने वाले लिंक मार्ग पर घेराबन्दी कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लग गई जिससे वह चिल्लाने लगे , फिर तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त मोनू के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मोनू यादव के ऊपर पहले 14 से मुकदमा पंजीकृत है। जिसमे (1). मु0अ0सं0- 293/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना देवगांव जनपद आजमगढ
(2). मु0अ0सं0- 297/2021 धारा 379,411भा0द0वि0थाना देवगांव जनपद आजमगढ (3). मु0अ0सं0 298/2021 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना देवगांव जनपद आजमगढ (4). मु0अ0सं0 04/2022 धारा 379,41 भा0द0वि0 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ (5). मु0अ0सं0 057/2022 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना देवगांव जनपद आजमगढ (6). मु0अ0सं0 62/2022 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना सादात जनपद गाजीपुर (7). मु0अ0सं0 67/2022 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना देवगांव जनपद आजमगढ (8). मु0अ0सं0- 76/2022 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ
(9). मु0अ0सं0- 90/2022 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ (10). मु0अ0सं0 99/2022 धारा 307,411,413,414,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ (11). मु0अ0सं0 420/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ (12). मु0अ0सं0 525/2023 धारा 120B,307,34,395,412 भा0द0वि0 थाना देवगांव जनपद आजमगढ (13). मु0अ0सं0 572/2023 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ (14). मु0अ0सं0 150/2024 धारा 309(4) बीएनएस थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर (15). मु0अ0सं0 157/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर में नाम दर्ज है l 

