ताज़ा ख़बरें

पुलिस बैरिकेडिंग का बड़ा असर शराब तस्कर,गौ तस्कर‌ जैसे कई मामलों पर कसा शिकंजा

जमानिया (गाजीपुर) स्थानीय क्षेत्र के नई बाजार देवैठा मोड़ पर पुलिस द्वारा की गई मुस्तैद बैरिकेडिंग अब क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रही है। इस कदम से न सिर्फ क्षेत्र में होने वाली बार-बार की सड़क दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लग गई है, बल्कि बिहार सीमा से सटे इस रूट पर शराब तस्करों के हौसले भी पस्त हो गए हैं।

 

देवैठा मोड़ पहले ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा था, जहाँ तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण आए दिन गंभीर सड़क हादसे होते रहते थे। जिसे स्थानीय लोग लंबे समय से यहाँ सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाए जाने के बाद से वाहनों की रफ्तार पर स्वतः ही अंकुश लग गया है,

जिससे इस मोड़ पर होने वाली दुर्घटनाएं अब लगभग शून्य हो गई हैं। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने इस व्यवस्था पर राहत की सांस ली है।

भौगोलिक रूप से यह मार्ग शराब तस्करों के लिए बेहद मुफीद माना जाता था, जिसका फायदा उठाकर वे अवैध खेप पार करने की फिराक में रहते थे। बैरिकेडिंग होने और पुलिस बल की नियमित मौजूदगी के कारण अब यहाँ से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहन की चेकिंग भी की जा रही है।

 

घेराबंदी से घबराकर शराब तस्करों ने इस रूट से तौबा कर ली है, जिससे अवैध तस्करी के धंधे पर भारी चोट पहुंची है।

 

“पुलिस की इस तत्परता से देवैठा मोड़ अब सुरक्षित हो गया है। पहले जहाँ हर वक्त हादसे का डर बना रहता था, वहीं अब अपराधी और तस्कर भी इस राह से गुजरने से कतरा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है।”

जमानिया पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान और बैरिकेडिंग की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!