ताज़ा ख़बरें

आफ्टर डार्क’ ब्रांड की 24 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस को देख भागने लगा तस्कर

गहमर (गाजीपुर ) कोतवाली पुलिस ने 19 मई 2026 दिन मंगलवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ‘आफ्टर डार्क’ ब्रांड की 24 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। तस्कर इस खेप को बिहार ले जाने की फिराक में था।

यह गिरफ्तारी भदौरा दिलदारनगर नहर बाइपास रोड पर हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल रामू कुशवाहा सेवराई तहसील गेट के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे।

तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भदौरा-दिलदारनगर बाइपास सड़क पर अंग्रेजी शराब की दुकान से आगे घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति झोला लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।

हिरासत में लेकर झोले की तलाशी ली गई तो उसमें 180 एमएल की 24 शीशी ‘आफ्टर डार्क’ अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में तस्कर ने अपनी पहचान शिवा कुमार उर्फ राजा (28) पुत्र अजय जायसवाल, निवासी पूर्वी नंदगोला, देवी स्थान, थाना मरसलानी, जिला पटना, बिहार के रूप में बताई।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!