ताज़ा ख़बरें

एसएसएन पब्लिक स्कूल अभयपुर के छात्र छात्राओ को मेडल देकर किया गया सम्मानित

44 बच्चों ने पाया मेडल

जमानिया (ग़ाज़ीपुर) ब्लॉक अंतर्गत अभयपुर में एसएसएन पब्लिक स्कूल अभयपुर (SSN Public School, Abhaipur) में प्रथम यूनिट टेस्ट (यूनिट फर्स्ट टेस्ट) के परिणाम घोषित होने के बाद एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आज दिनांक 19 मई 2026 दिन मंगलवार को पेरेंट्स डे रखा गया था l जिसमें गार्जियन की उपस्थिति में 44 बच्चों ने मेडल पाकर चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक और निदेशक द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद कक्षावार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

जिसमें *नर्सरी*

के अनन्या कुमारी 1st, कृति कुमारी 2nd, आशीष कुमार 3rd स्थान प्राप्त किया।

*L.K.G* में

राधा सिंह – 1st, प्रीतम कुमार – 2nd , रजत राय 3rd ।

*UKG* में

दिव्यांशु – 1st, संदीप – 2nd , आशीष कुमार – 3rd l

*कक्षा – 1* में

नेहा कुमारी – 1st, आयुषी कुमारी – 2nd , नेहा कुमारी (ii) – 3rd l

*कक्षा – 2* में

अंश यादव – 1st, मोहित यादव – 2nd , अंकिता – 3rd l

*कक्षा – 3* में

शिवम कुमार – 1st , आदित्य – 2nd , रिंकी कुमारी – 3rd l

*कक्षा – 4* में

मांसी यादव – 1st , हिमांशु कुमार – 2nd , अक्षांश सिंह – 3rd l

*कक्षा – 5* में

मौसम यादव – 1st , आदित्य कुमार – 2nd , अर्चना कुमारी – 3rd l

*कक्षा – 6* में

पलक राय – 1st , शिवानी – 2nd , रचना कुमारी – 3rd l

*कक्षा – 7* में

आरजू – 1st , रोहित – 2nd , अमित कुमार – 3rd स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखा l

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुमन सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में आगे बढ़ने की भावना पैदा करती हैं। वहीं विद्यालय के निदेशक पुष्पेन्द्र कुमार सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल देश का भविष्य हैं, और स्कूल उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हमेशा तत्पर है।

प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद और उपप्रधानाचार्य अनिल यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और शिक्षकों व अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि यह मेडल बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

समारोह को सफल बनाने और बच्चों का मार्गदर्शन करने में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र सिंह, सहायक अध्यापक दीपक यादव, शकील अहमद, संजीव कुमार और शुभम सिंह का विशेष योगदान रहा।

इसके साथ ही शिक्षिका अनुराधा कुमारी, खुशबू कुमारी और प्रीति कुमारी ने भी बच्चों की हौसला को उन्हें भविष्य में भी इसी तरह स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में वहां उपस्थित सभी देवतुल्य गार्जियन व सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!