
रिपोर्ट आरिफ खान समथर
समथर झाँसी – आज नगर समथर में ज्ञानी कुशवाहा पुत्र लक्ष्मण कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला विजयगढ़ थाना समथर जनपद झांसी जो मानसिक रूप से बीमार था जिसका इलाज चल रहा था आज समय लगभग 1:00 बजे दोपहर चतुरेशपुर गांव के सामने खेत में नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को खबर लगते ही परिवार मे चीख पुकार मच गयी परिजनों ने मौके पर जाकर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु झांसी भेज दिया है वही मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।






