Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशझांसी

स्वर्णकार समाज को राजनीति की भागीदारी की मांग को लेकर लखनऊ चलो आगाज को लेकर नगर में समाज की बैठक हुई

समथर (झांसी)-आज नगर समथर में सोनार नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा अपने साथियों सहित 11 अप्रैल को लखनऊ में रविन्द्र आयल में होने वाले सोनार समाज के सम्मेलन को सफल बनाने हेतु के नेतृत्व में चार दिवसीय बुन्देलखण्ड के चित्रकूट बांदा हमीरपुर, झांसी जनपदों के कार्यक्रम में कस्बा समथर में आज समाज की बैठक गोपाल सोनी के निजनिवास चौपड़ बाजार पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बाबूलाल स्वर्णकार प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सोनार महासभा उ0 प्र0 ने की इसमें मुख्य अतिथि को बाबूलाल स्वर्णकार ने वैच व साल उढ़ाकर सम्मानित किया वही समाज के समस्त लोगों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम के अन्त में गोपाल सोनी ने सभी सोनार समाज का आभार व्यक्त किया। वही बैठक का संचालन आशीष सोनी ने किया। आयोजित सोनार समाज की बैठक में मुख्य अतिथि ने सम्बोधन करते हुए स्वर्णकार समाज की राजनीति में भागीदारी नहीं मिलने पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा स्वर्णकार समाज को संघठित होकर राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया। तथा वही समाज के लोगों से अपील की अधिक से अधिक संख्या में 11 अप्रैल को लखनऊ चलने की तैयारी करे कार्यक्रम के अवसर पर मौजूद रहे रामदास सोनी, अशोक सोनी सोनी,कमलेश सोनी, शिवम सोनी, नितिन सोनी राघवेंद्र सोनी जितेन्द्र सोनी दीपक सोनी, विवेक सोनी, अनिल सोनी, देवीप्रसाद ,नरेश सोनी, आशीष सोनी, शिवम् सोनी, दिनेश सोनी बृजेश सोनी सहित स्वर्णकार समाज के बहुत से लोग मौजूद रहे।

पत्रकार आरिफ खान समथर

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!