Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशझांसी

समथर में बे मौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से हुई किसान की फसल बर्बाद

समथर ( झांसी) आज नगर समथर में बे मौसम बारिश एवं हवा के साथ गिरे ओले

मौसम के बदलते मिजाज के बीच शनिवार दोपहर अचानक से बादलों की लुका छुपी के बीच तेज हवा और आंधी चली झांसी जिले के नगर समथर एवं क्षेत्रो मूसलाधार बारिश और जमकर ओलावृष्टि हुई कुछ ही देर में धरती पर जोरदार ओलो से किसानों की उम्मीद टूट गई वही करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे और तेज बारिश भी हुई जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो गया है वही सबसे ज्यादा नुकसान चना मसूर राई सरसों गेहूं का है और अब ये बे मौसम की बारिश और ओलावृष्टि से आज काफी किसानों की फसले बर्बाद हो गई जिससे आज किसानों ने शुभचिंता जताई वही कुछ किसानों का तो रो रो कर बुरा हाल हुआ इस ओलावृष्टि से हुए नुकसान से किसानों ने सरकार से खेतों की सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है

रिपोर्ट आरिफ खान समथर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!