
पंजाब से आकर काशी में करते थे चेन स्नेचिंग, पुलिस ने दबोचा तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी.
वाराणसी से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट 
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा ज़ोन अंतर्गत थाना सारनाथ व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला से चेन स्नैचिंग करने वाले दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (TVS Raider ब्लैक, UP65EV9377) और 10,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी व चोरी-लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में
1️⃣ किशन (18 वर्ष) निवासी कोर बाबा दीप सिंह तेज नगर, अमृतसर (मूल निवासी गोण्डा, वर्तमान में ईश्वरपुर, बड़ागांव, वाराणसी)
2️⃣ अवतार सिंह उर्फ राजू (41 वर्ष) निवासी तरनतारन रोड, अमृतसर, शामिल हैं।
दोनों को रविवार तड़के हिरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में किशन ने बताया कि वह और उसका साथी चेन झपट्टामारी की वारदातों में लिप्त हैं। 16 अक्टूबर की सुबह वे एक महिला से चेन छीनकर फरार हुए थे। झपट्टा मारने के बाद जेवरात अवतार सिंह उर्फ राजू को सौंप दिए जाते थे, जो सोने-चांदी गलाने का काम करता था और उन्हें बेचकर रकम दोनों में बांट देता था। उस वारदात से कुल 25,300 रुपये मिले थे, जिसमें से 9,000-9,000 रुपये दोनों ने आपस में बांटे थे और शेष 7,300 रुपये राजू के पास थे।
बरामदगी:
* दो मोबाइल फोन
* एक मोटरसाइकिल (TVS Raider ब्लैक)
* 10,200 रुपये नकद
गिरफ्तारी टीम:
थानाध्यक्ष शिवानंद सिसौदिया, उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, कॉन्स्टेबल रवि यादव, देवानंद साहनी, रविशंकर भारती, संजय कुमार व जयविन्द कुमार (थाना सारनाथ),
तथा एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव सिंह व टीम शामिल रही।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 489/2025, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना सारनाथ के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





