Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वाराणासी उत्तर प्रदेश। 4,88 करोड़ की बैंक फ्रॉड का पर्दाफ़ाश. येस बैंक के तीन कर्मचारी गिरफ्तार। चेतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई। वाराणासी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट।

4.88 करोड़ की बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश — येस बैंक के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

वाराणसी। काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चेतगंज पुलिस ने 4 करोड़ 88 लाख रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी येस बैंक रामकटोरा शाखा में कार्यरत रहे कर्मचारी हैं, जिन्होंने कथित रूप से कूटरचित चेक और फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से करोड़ों रुपये निकाल लिए थे।

जानकारी के अनुसार, आवेदक की तहरीर पर चेतगंज थाना में 31 मार्च 2025 को मुकदमा संख्या 59/2025 धारा 316(5), 318(4), 338, 336(3), 342(1), 344, 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इस घोटाले में बैंक के तीन कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है —
1️⃣ मनदीप सिंह, पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी पाठक जी की गली, मिश्रान मोहल्ला, मड़ियाहूं (जौनपुर), वर्तमान में डीबीएम, येस बैंक सिगरा वाराणसी (उम्र 39 वर्ष)
2️⃣ हिमांशु शुक्ला, पुत्र अशोक कुमार शुक्ला, निवासी वीरपुर, पोस्ट घोडेडीह, करछना, प्रयागराज (उम्र 32 वर्ष)
3️⃣ हिमांशु सिंह, पुत्र देव कुमार सिंह, निवासी करनौल, थाना साहबगंज, चंदौली (उम्र 29 वर्ष)

चेतगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को 2 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में चेतगंज पुलिस टीम — प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणजीत कुमार श्रीवास्तव, और हेड कांस्टेबल नरेन्द्र तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और एसीपी चेतगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!