Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।


जनपद के बड़े फील्ड मैदान बहजोई में महामंडलेश्वर संत स्वामी कैलाश नंद गिरी जी महाराज ने सुनाई पावन श्री राम कथा।

रिपोर्टर मनीष कुमार एम बी

बहजोई। नगर के बड़े फील्ड मैदान पर आज भव्य राम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें देश के प्रसिद्ध संत गुरु देव 1008 परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने अपने श्रीमुख से राम कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु राम नाम में सराबोर नजर आए।
गांव व शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज जी के पावन वचनों को सुनकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।

जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, मुरादाबाद के विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर खड्गबंशी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, बहजोई चेयरमैन राजेश शंकर राजू, जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय सहित जिले के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया, एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी कुलदीप सिंह, समस्त एसडीएम एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राम कथा का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!