Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,

UPPCS 2024 में 37वीं रैंक पर नाम

*बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई: गुलरेज खान बने एसडीएम, UPPCS 2024 में 37वीं रैंक

भास्कर दूत संवाददाता ईमादुद्दीन अहमद ग़हमर कोतवाली

ग़हमर कोतवाली: क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया जब बारा न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम सभा कारोबीर रोहिनी निवासी गुलरेज खान ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि के साथ ही वह उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

गुलरेज खान, हिसामुद्दीन खान के पुत्र हैं और उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के अपने आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

खास बात यह है कि उनके परिवार से यह दूसरी बड़ी प्रशासनिक सफलता है। उनके बड़े भाई पहले से ही एसडीएम पद पर कार्यरत हैं, जिससे यह परिवार क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन गया है। एक ही परिवार के दो बेटों का एसडीएम बनना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गुलरेज की सफलता पर क्षेत्रवासियों, जैसे सरफराज खान, हैदर खान, जियाउद्दीन, मोनू नेता तौफीक, समाज सेवी शाहनवाज खान शहाबुद्दीन, शब्बू मास्टर, पूर्व महेंद्र सिंह ह्रदय सिंह, डॉ फिरोज, सहन खान, और मतलूब खान दिनेश मास्टर सहित जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत और लगन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

वाकई, जैसा कहा जाता है—“हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदार पैदा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!