
_मंदसौर
रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी
कि रिपोर्ट
शामगढ़- शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई , बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया , सभी से आपसी सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की गई_
_बैठक में एसडीओपी दिनेश कुमार प्रजापति सीतामऊ, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव , तहसीलदार श्रीमती किरण गहलोत , नायब तहसीलदार राकेश बरडे , थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित राजनीतिक दल के पार्टी पदाधिकारी एवं सर्व समाज प्रमुख जन मौजूद रहे_



