छतरपुर। वैज्ञानिक चेतना, संवैधानिक जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की जिला इकाई महिला सेल द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय सांदीपनि मॉडल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, छतरपुर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रमा अग्निहोत्री, जिला अध्यक्षा महिला विंग द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवाधिकारों की समझ ही एक सशक्त, न्यायपूर्ण एवं प्रगतिशील समाज की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विज्ञान विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य को श्रीफल भेंट कर सम्मान अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में उषा तिवारी, सपना मिश्रा, एडवोकेट रचना बिल्थरिया एवं जर्नलिस्ट मीणा दुबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) ने अपने वक्तव्य में दोहराया कि संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग अधिनियम, 1993 एवं Universal Declaration of Human Rights (UDHR, 1948) के सिद्धांतों के अनुरूप मानवाधिकार संरक्षण, विधिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
बेलमा कला में पानी संकट गहराया। टंकी की बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान
1 day ago
रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट *सुवेंदु अधिकारी का पहला बड़ा फैसला?* 600 एकड़ जमीन BSF को सौंपने की तैयारी बंगाल में तत्काल बॉर्डर फेंसिंग के लिए फाइल पर होंगे हस्ताक्षर ✍️✍️✍️ *#Border Security* 🇮🇳
1 day ago
रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट *सुवेंदु अधिकारी का पहला बड़ा फैसला?* 600 एकड़ जमीन BSF को सौंपने की तैयारी बंगाल में तत्काल बॉर्डर फेंसिंग के लिए फाइल पर होंगे हस्ताक्षर ✍️✍️✍️ *#Border Security* 🇮🇳
2 weeks ago
महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
2 weeks ago
आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अब खुद बना सकती हैं आयुष्मान कार्ड
3 weeks ago
परीक्षा में उत्तम स्थान प्राप्त करने पर बच्चों को विद्यालय द्वारा दिए गए पुरस्कार
3 weeks ago
झाँसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई
3 weeks ago
मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो डोडाचूरा के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी जब्त शामगढ़ अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 86 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.72 लाख रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं एएसपी हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम लगातार नशा तस्करों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान गुरुवार को सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी की और कार (क्रमांक RJ 17 CB 6200) को रोका। 8.72 लाख का मशरूका जब्त पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर उसमें से 86 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह (36) पिता उमराव सिंह सोधिया राजपूत, निवासी ग्राम गुराड़िया जोगा (झालावाड़, राजस्थान) को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री का विवरण: डोडाचूरा: 86 किलो (कीमत ₹1,72,000) स्विफ्ट कार: (कीमत करीब ₹7,00,000) कुल मशरूका: ₹8,72,000 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 120/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्कर यह खेप कहाँ से लाया था और इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह दांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रआर धनपाल जाट, आरक्षक विकास राठौर, इरफान खान, हीरालाल, विशाल सिंह चन्द्रावत और चालक सुल्तान मंसूरी का विशेष योगदान रहा।
3 weeks ago
थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का हुआ निस्तारण
09/04/2026
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि खबर भारत के प्रधानमंत्री *माननीय नरेंद्र मोदी जी* के निर्वाचन क्षेत्र काशी विश्वनाथ जी की पावन धरती पर लहरतारा संत शिरोमणि कबीर दास जी की जन्म स्थली पर *श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज राज्यसभा सांसद जी* ने पहुंचकर पावन स्थल को प्रणाम किया इस अवसर पर महंत गोविंद दास जी महाराज श्री दिनेश दास जी महाराज अश्विनी जी त्यागी, जगदीश भाई जी पटेल विधायक हंस राज जी विश्वकर्मा, विधायक धर्मेन्द्र सिंह जी, विधायक अवधेश सिंह जी प्रताप, पूनम जी मोरिया, संदीप सिंह जी, संजय सोनकर जी, अशोक जाटव जी, मुन्ना जी सरोज, सुरेश सिंह जी, कल्लू जी यादव एवं अनेकों भक्त गण उपस्थित रहे