
गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026 रविवार को भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला है। स्थानीय श्रद्धालुओं और शिव भक्तों द्वारा जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर से बरूईन स्थित शिव मंदिर तक एक विशाल और भव्य शिव यात्रा का आयोजन किया गया।पुजारी विजय नारायण गिरी के देख रेख में यात्रा की शुरुआत जमानिया रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजन और आरती के बाद हुई। जिसके बाद यह यात्रा बाजार के विच से होते हुए गुजरी, जहाँ जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया।
यात्रा का समापन बरूईन स्थित शिव मंदिर जो क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है पर हुआ,
जहाँ भक्तों ने सामूहिक जलाभिषेक किया।
पूरी यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप वाली जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस यात्रा में युवाओं और महिलाओं की भारी भागीदारी देखी गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
मान्यता है कि इस तरह की पदयात्राओं से क्षेत्र में सुख-शांति आती है। बरूईन शिव मंदिर की प्राचीनता और वहां के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा इस यात्रा को और भी विशेष बनाती है।
इस सोभा यात्रा के लिए जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह (मंटु), बरूईन ग्रामप्रधान प्रतिनिधि _बब्लू सिंह,
अमरेंद्र प्रताप सिंह, झुकाना सिंह, पप्पू सिंह ,बलवंत सिंह, आदि लोग के साथ-साथ भावपूर्ण महिलाएँ उपस्थित रहे l



