Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास है l

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित एसआरएनएसएस. विद्यालय परिसर में गुरुवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अभिमन्यु सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पश्चात छात्रों ने मार्च पास्ट कर मूख्य अतिथि को सलामी दी। विद्यालय के छात्र छात्रों ने अपनी शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जहाँ रस्साकशी में छात्रों ने अपनी सामूहिक शक्ति का परिचय दिया, वहीं लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में उनकी और तकनीक का लोहा सबने माना। दौड प्रतियोगिताओं में भी धावकों ने मैदान पर अपनी रफ़्तार का जादू बिखेरा। डॉ. अभिमन्यु सिंह ने विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में टीम वर्क, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस विकसित करना है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। विद्यालय के डायरेक्टर रणविजय सिंह ने कहा कि यदि मस्तिष्क के विकास का साधन शिक्षा है, तो शरीर के विकास का सर्वोत्तम साधन खेल हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीएचयू वॉलीबॉल टीम की कप्तान नालिनी सिंह, डॉ पंकज चौधरी, विद्यासागर सिंह और राजकिशोर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संरक्षक राम सिंहासन उपस्थित

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!