ताज़ा ख़बरें

सभी सीएमओ पत्ता हेतु संभावित हितग्राहियों का सर्वे कर चिन्हित करें एवं समय पर निकाय बार जानकारी प्रस्तुत करें कलेक्टर विवेक श्रोतिय

जिला रिपोर्टर

Oplus_0

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*सभी सीएमओ पट्टा हेतु संभावित हितग्राहियों का सर्वे कर चिन्हांकन करें एवं समय पर निकायवार जानकारी प्रस्तुत करें: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय*

*शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को डिजिटली शासन की सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए MP e-seva पोर्टल पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ऑनबोर्ड कराएं*

*कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए निर्देश*

*टीकमगढ़, 08 दिसम्बर 2025/* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने जिले में यूरिया खाद की मांग, वितरण, टोकन व्यवस्था के संबंध में समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि समितिवार खाद वितरण , मांग एवं आपूर्ति का अवलोकन कर रोज शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं सभी संबंधित अधिकारी गोदामों में शेष बची खाद की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

श्रोत्रिय ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि पट्टा हेतु संभावित हितग्राहियों का सर्वे कर चिन्हांकन करें एवं समय पर निकायवार प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करें तथा हितग्राहियों को लाभान्वित करायें। उन्होंने PO DUDA को सूची संकलित कर अनुमोदन पश्चात सूची प्रकाशित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रोत्रिय ने MP e-seva पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा यह पोर्टल नागरिकों को डिजिटली शासन की सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। वर्तमान में इस पोर्टल पर 26 विभागों की 500 से अधिक सेवाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं। श्री श्रोत्रिय ने ई गवर्नेंस के जिला प्रबंधक को सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को MP e-seva पोर्टल पर ऑनबोर्ड करने एवं उनकी ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कलेक्टर/कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशों की प्रगति के बारे मे सभी संबंधित विभागों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को बिन्दुवार प्रगति की जानकारी समय पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को संबंधित योजनाओं की प्रगति की समय पर जानकारी देने के निर्देश दिये।

श्रोत्रिय ने DATCC के तहत् लिए गए निर्णयों की समीक्षा की एवं संबंधित विभागों द्वारा शुरू किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए लिखित में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने सीएम हेल्पलाईन की विभागवार समीक्षा की सभी विभागों को शिकायतों को उनके प्रकार के आधार पर चयन कर लंबित शिकायतों के निराकरण कर जानकारी संधारित करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात श्रोत्रिय ने कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति, टीएल पत्रकों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली शर्मा, एस डी एम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, एस डी एम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, एस डी एम जतारा संजय कुमार दुबे,सिविल सर्जन डॉ. अमित शुक्ला, पीओडूडा सुश्री शिवि उपाध्याय, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
(फोटो संलग्न)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!