टीकमगढ़मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा भारतीय सशक्त झंडा दिवस के उपलक्ष में आज जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में एक गरिमामय में समारोह आयोजित किया गया मुख्य अतिथि रुप में कलेक्टर विवेक श्रोतिय उपस्थित रहे

जिला रिपोर्टर

Oplus_0

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

टीकमगढ़, 7 दिसंबर 2025

टीकमगढ़ के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा भारतीय सशस्त्र झंडा दिवस के उपलक्ष्य में आज जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी  विवेक श्रोत्रिय उपस्थित रहे।

समारोह में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले कर्नल राजेश कुमार सिंह (से नि )ने लैपेल पिन लगाकर जिलाधिकारी विवेक श्रोत्रिय को सम्मानित किया। साथ ही ए.डी.एम., एस.डी.एम. एवं अन्य जिला अधिकारीगण को भी प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पिछले वर्ष की निर्धारित अनुदान राशि की प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी को राज्यपाल द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी एवं आम जनता से आह्वान किया कि वे सैनिकों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं के लिये अपना अनुदान व सहयोग प्रदान करें।

*भारतीय सशस्त्र झंडा दिवस* प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन शहीदों एवं सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने, उनके परिवारों के कल्याण हेतु धनराहि एकत्र करने तथा राष्ट्रीय एकता व साहस का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

समारोह में उपस्थित सभी ने सैनिकों के प्रति श्रद्धा व समर्थन व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग को निरन्तर रखने का संकल्प लिया।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, टीकमगढ़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!