टीकमगढ़मध्यप्रदेश

सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर। बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जीत की ट्रॉफी लेकर खिलाड़ियों के खिले चेहरे।

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

*। सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर , बालिका वर्ग ने ली बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी, जीत की ट्रॉफी पाकर खिलाड़ियों के खिले चेहरे।*

टीकमगढ़। आज नजर बाग में सांसद खेल महोत्सव का वृहद आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ लोकसभा सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार की मंशा अनुरूप व निर्देशन में एक दिवसीय सांसद खेल महोत्सव ( फिट युवा फार विकसित भारत) संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ का भव्य आयोजन नजरबाग प्रागंण में हुआ जहां बालक व बालिका वर्ग ने खो- खो, कबड्डी, रनिंग , गोला फेंक व चम्मच दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार,एडीएम शिव प्रसाद मंडरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी व सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा रहे। आयोजन समिति में संयोजक जीतू सेन, रविंद्र श्रीवास्तव, आनंद कुशवाहा व रिषी यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई, अतिथियों ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों के बीच टॉस कर खेल का शुभारंभ करवाया। इस बीच बालक एवं बालिका वर्ग में उत्साह देखने को मिला जहां उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, दिनभर चली प्रतियोगिताओं के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। दिनभर चली प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को खाना,पानी व चिकित्सक सुविधा की समूची व्यवस्था की गई। नजरबाग में हुए खेल महोत्सव में 25 से अधिक खिलाड़ी टीमों ने हिस्सा लिया, मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण करते हुए विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। नींबू रेस में प्रथम कुमारी पूर्वी रही,गोला फेंक में बालिका वर्ग में प्रथम श्रद्धा सेन व बालक वर्ग में प्रथम श्रेयांश आदिवासी रहे, 100 मीटर रनिंग में बालिका वर्ग में प्रथम पूर्ति व बालक वर्ग में प्रथम पायदान पर रामअवतार रजक रहे, कबड्डी में बालिका वर्ग में विजेता अनंतपुरा स्कूल एवं उपविजेता जवाहर नवोदय रहा व बालक वर्ग में विजेता केवीएस स्कूल एवं उपविजेता कारी स्कूल रहा,खो-खो में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कुंडेश्वर व बालक वर्ग में प्रथम स्थान नवोदय ने प्राप्त किया,सभी खिलाड़ियों ने अतिथियों से सम्मान प्राप्त किया।सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है , हमें इस प्रतिभा को प्रकटिस के माध्यम से और निखारना है। वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव अपने क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देता है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जहां बालक वर्ग के साथ-साथ बालिका वर्ग ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जीत सुनिश्चित की,खेल कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी परिश्रम कर अपना हुनर दिखा रहे है ,जो उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह और खेल प्रेमियों की तालिया की गड़गड़ाहट सांसद खेल महोत्सव को चार चांद लगाने का काम कर रही है, जहां खो-खो में बालिका वर्ग ने अपना दमखम दिखाकर सबको चौंका दिया वहीं कबड्डी में बालक वर्ग ने बेहतर प्रदर्शन किया, यह खिलाड़ी निश्चित ही अपने परिश्रम के बल पर पूरी लोकसभा का नाम रोशन करेंगे, आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच हार- जीत का सिलसिला हमेशा चलता रहता है ,परिश्रम व सही मार्गदर्शन में वह अपनी प्रतिभा और खेल को बेहतर बनाता है और वैश्विक मंच पर अपने लक्ष्य को साधते हुए देश के लिए गोल्ड लाते हैं।इस सांसद खेल महोत्सव से युवा खिलाड़ियों को एक मंच मिला है जहां वह अपना हुनर दिखा रहे हैं।मंच पर पूर्व विधायक अजय यादव, प्रफुल्ल द्विवेदी , मनोज देवलिया, रोहित खटीक, मुन्ना लाल साहू,प्रतेंद्र सिंधई, अनीश खान, ब्रजकिशोर तिवारी, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, गोपाल सिंह राय,रविकिरण त्रिपाठी,विभा श्रीवास्तव,पूनम अग्रवाल, पुष्पा यादव, संध्या सोनी, मीरा खरे, डॉ सुमित उपाध्याय, सुरेश दोंदरिया, पंकज प्रजापति, हरप्रसाद कुशवाहा, सचिन खटीक, केके अग्रवाल,अजय गौर, अक्षय सिंह परमार, करण सिंह, जेपी सोनी, हिमांशु तिवारी, संस्कार रजक, महेश कुमार, स्वप्निल तिवारी, ऋषि सोनी, प्रबल घोष, अंकित पाराशर, टीम कोच मण्डल सर,शरीफ खान , ब्रजेश यादव, प्रेम नारायण यादव, कमलेश सिंह घोष,पीन दुसन्ना, आसिफ खान, आनंद सर, कृष्ण प्रताप रैकवार, राजेश अहिरवार, जमन हाशमी, अवधेश रैकवार, शिशुपाल यादव, नसीमा खान, चित्रांश खरे, रिजवान खान, मोंटी यादव, हर्ष नायक, कृतिका चंद्रा, सचिन रजक ,धर्मेंद्र कुशवाहा, मोनू पाल, दिलीप शर्मा, आदर्श सेन व साज राजन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Oplus_0
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!