
जिला रिपोर्टर

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता करेंगे शुभारंभ*
*जिले में 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक*
*टीकमगढ़, 21 दिसम्बर 2025/*
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएस चौहान द्वारा 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता के संबंध में आज शा कन्या उमावि टीकमगढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में जिला शिक्षा अधिकारी श्री चौहान ने बताया कि 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक टीकमगढ़ जिले के ढोंगा ग्राउंड एवं गंजी खाना ग्राउंड पर किया जायेगा। 22 दिसम्बर को केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में ढोंगा ग्राउंड पर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जायेगा।
चौहान ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में 32 राज्यों से टीमें सहभागिता करेंगी, जिले में आज दिनांक तक 31 राज्यों की टीम आ चुकी हैं।प्रतियोगिता की सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि प्रतियोगिता में समस्त राज्यों से आई टीमों को नगर के सभी अच्छे होटल में रुकने की व्यवस्था की गई है, आवागमन के लिए बसों का अधिग्रहण किया गया है। भोजन व्यवस्था की उत्तम व्यवस्था की गई है जिसकी प्रति दिवस जांच फूड ऑफिसर द्वारा की जायेगी। ग्राउंड निर्माण एवं अन्य व्यवस्था हेतु पुराने अनुभवी खिलाड़ी एवं कोच व खेल शिक्षकों की सहायता ली गई है।
इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी श्री सीएल अहिरवार, उत्कृष्ट प्राचार्य श्री सुनील श्रीवास्तव, एपीसी श्री शैलेष श्रीवास्तव, स्टेनो श्री जीआर प्रजापति सहित शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी, जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

