
दलित को जान से मारने की धमकी जाति सूचक गाली, गलौज मारपीट कर दी। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। दबंगों के हौसले बुलंद।
टीकमगढ़। घटना 28 11 25 समय 11:00 बजे दिन की बात है। जिले के बल्देवगढ़ थाने का मामला सामने आया है आखिरकार मध्य प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन कब कार्रवाई करेगा पीड़ित व्यक्ति गोरेलाल पिता गुल्ली अहिरवार निवासी गर्रोली हाल निवासी बमोरी तिगेला बल्देवगढ मजदूरी के लिए रह रहा आवेदक का कहना वीरू असाटी के मकान की सेटिंग लगी हुई थी। अनावेदक संजू तिवारी राजू तिवारी पिता विष्णु तिवारी एवं संजू तिवारी की लड़की सब मिलकर कर सेटिंग को गिरने लगे तो पीड़ित व्यक्ति ने मना किया तो तीनों लोगों द्वारा कॉलर पकड़ कर तमाचे और लात घूसों से मारपीट कर दी। पीड़ित चिल्लाया तो मौके पर रामचरण आदिवासी कैलपुरा श्रीमती संध्या अग्रवाल बल्देवगढ़ एवं रग़्गू कुशवाह निवासी घाट करमासन मौके पर उपस्थित थे। जिन्होंने पीड़ित को बचाया दबंगों द्वारा जाते समय पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते गये । तलवारे लेकर मारने के लिए आए जिससे घबराकर थाना प्रभारी बल्देवगढ़ को आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों दबंगों ने धमकी दी यदि तुमने थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे ।
बल्देवगढ थाना में आवेदन देने के बावजूद ना तो रिसीव दी और ना ही कोई कार्रवाई की जिससे पीड़ित भयभीत होकर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के कार्यालय का दरवाजा खटखटाया।।
- अब देखने की बात यह कि जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश सरकार क्या कार्रवाई करती है
- मध्य प्रदेश में दलितों पर आए दिन अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे। आखिर दलित होना गुनाह है क्या।
- एससी एसटी धारा होने के बावजूद भी दलित अत्याचार नहीं रुक रहें किसी को भय नहीं है।

Oplus_0




