
*टीकमगढ़ पुलिस बल हेतु एनएसई भोपाल द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन*
टीकमगढ़।
आज दिनांक 20.12.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ आलोक कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) भोपाल में कार्यरत अधिकारी अभिजीत द्वारा एक वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का प्रारंभ पुलिस अधीक्षक एवं एनएसई अधिकारी अभिजीत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया ।
उक्त कार्यशाला को एनएसई भोपाल के प्रतिनिधि ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्टॉक एक्सचेंज, म्यूचुअल फंड तथा SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के माध्यम से निवेश करने की प्रक्रिया एवं इसके दीर्घकालिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नियमित एवं योजनाबद्ध निवेश से भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया जा सकता है।
साथ ही निवेश के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सही जानकारी के महत्व एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विषय में गहरी रुचि दिखाई और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को वित्तीय रूप से जागरूक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।
इस कार्यशाला में एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान,ट्रैफिक प्रभारी

कैलाश पटेल,थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक मथुरा प्रसाद,स्टेनो रत्नेश तिवारी,सूबेदार उत्तम सिंह,उप निरीक्षक मयंक नगाइच,प्रमोद शर्मा सहित जिले के सभी थानों से आए साइबर हेल्प डेस्क के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।



