

खाद्य संकट बल्देवगढ़ तहसील में हाहाकार किसानों ने किया चक्का जाम। दबंग तहसीलदार किसान को मारते विडियो कैमरे क़ैद।
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत बल्देवगढ़ तहसील में किसानों द्वारा आए दिन खाद संकट को लेकर चक्का जाम ।
तहसीलदार डॉक्टर अनिल गुप्ता सुर्खियों में आने के लिए किसानों के साथ धक्का मुक्ति एवं थप्पड़ मारने तक कि हरक़त विडियो कैमरे में कैद हुई ।
13.12.2025 दोपहर 1:00 किसानों ने खाद्य संकट को लेकर मेन मार्केट बल्देवगढ़ में चक्का जाम किया। किसानों की मांग एक दो बोरी भी यूरिया की मिल जाए तो अपना काम चला लेंगे लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तारीख पर तारीख दी
जा रही है।
जिम्मेदार अधिकारीयों ने किसानों की समस्यायों को सुनने के लिए तैयार नहीं हुए है ।
जब दूरभाष केंद से एसडीएम श्रीमती भारती मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना है की तहसीलदार मौके पर पहुंच चुके हैं लेकिन ना तो तहसीलदार पहुंचे और ना ही कृषि विस्तार अधिकारी महक खत्री ।
मौके पर कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुए किसानों का जोरों से हंगामा होता रहा । राहगीरों एवं इमरजेंसी सेवाओं को चक्का जाम कि समस्या से जूझते दिखें।
यदि कोई इमरजेंसी केस ऐसी बियर में फस जाएगा तो जान माल का नुकसान हो सकता है इसकी जिम्मेदारी किसके माथे मणी जाएगी।
तहसीलदार अनिल गुप्ता की मिली भगत करने का किसानों ने लगाया खुलेआम आरोप । तहसीलदार अपने एटीट्यूड में हमेशा दिखाई देते हैं किसानों से अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं यहां तक सुना गया है की ऐसी तैसी में जायों । मुझे क्या लेना है ऐसे वरिष्ठ अधिकारियों की भाषा अशोभनीय है।
जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश सरकार को उच्च स्तरीय जांच करा कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
मध्य प्रदेश सरकार किसानों की हितेषी बनती है लेकिन जमीन पर रिजल्ट शुन्य दिखाई देता है जब किसानों से बात की गई तो यहां तक कहा गया वोट लेने के लिए हर सरकार आगे आती है और जब किसानों की समस्या आती है तो कोई भी सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं होती है जिले में आए दिन चक्का जाम तहसीलों का घेराव फिर भी किसानों की समस्याएं उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं सुनी जा रही है। खाद्य वितरण समिति द्वारा मनमानी एवं धांधली चुनिंदा लोगों को खाद यूरिया अंधेरे में मनमानी तरीके से दे दिया जाता है। महिलाएं चक्का जाम सम्मिलित रही रोती बिलखती रही जिम्मेदार अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं हुई ना ही समझाएं देने पहुंचे अब देखते यह है मध्य प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।





