
पत्रकार भूमिका भारत न्यूज से आरिफ खान 
समथर (झाँसी) नगर में इस बार होलिका दहन और चंद्र ग्रहण एक साथ खास संयोग बना रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज सोमवार को होलिका दहन किया जाना है । भद्रा काल और शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल हैं। कि होलिका दहन कब होगा एव भद्रा का समय क्या है। एव होलिका दहन का सही मुहूर्त क्या होगा । इसी के साथ बताते चले कि 2 मार्च को रात्री 12 भद्रा काल की समाप्ति पर ही होली दहन की परम्परा है ।अगले दिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा जिस कारण सूतक काल, पूजा-विधि, स्नान-दान और मंदिरों के नियमानुसार रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाई जाएगी । धार्मिक मान्यताओं अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि व भद्रा की समाप्ति के बाद किया जाता है। लेकिन अगर भद्रा समाप्त न हो तो भद्रा के शुभ हिस्से में ही होलिका दहन को शुभ माना गया है । इस वर्ष भद्रा का समय विशेष चर्चा में है, क्योंकि दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा के पुच्छ काल में पड़ रहा है। चंद्र ग्रहण के चलते कई लोग यह भी जानना चाहते हैं। कि सूतक कब से लगेगा क्या करें तथा ग्रहण का धार्मिक प्रभाव किन-किन बातों से जुड़ा है। वही आज होलिका दहन पर मौजूद रहे उपनिरीक्षक गंभीर सिंह थाना समथर
उप निरीक्षक राम शरण
एवं मोठ तहसीलदार व लेखपाल एवं समस्त नगर वासी व पत्रकार बंधु मौजूद रहे



