Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बहजोई नगर में धूमधाम और उत्साह के साथ खेली गई होली।

महिलाओं एवं बच्चों में दिखाई दिया अच्छा खासा उत्साह


रिपोर्टर- मनीष कुमार एम बी

बहजोई- नगर में होली का पर्व इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद सुबह लगभग 4 बजे से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। नगर के मुख्य चौराहों, गलियों और मोहल्लों में सुबह से ही होली का रंगीन माहौल देखने को मिला।
लोग ढोल-नगाड़ों और होली के पारंपरिक गीतों के साथ नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के गालों पर रंग और गुलाल लगाते नजर आए। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की टोलियां रंग और पिचकारी लेकर सड़कों पर निकलीं और होली के उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाया।
होली के इस रंगीन माहौल में महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं भी समूह बनाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की बधाई देती नजर आईं। वहीं बच्चों में रंगों को लेकर मानो होड़ सी लग गई। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों से एक-दूसरे को रंगते और मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
नगर के कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। होली के इस पावन पर्व पर पूरे नगर में खुशियों और उमंग का माहौल बना रहा।

“होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। इस दिन सभी लोग पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं।”

विकास कुमार (मील वाले
प्रबंधक, इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!