
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 08 दिसंबर को करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा
09 दिसंबर को खजुराहो में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक एवं राजनगर में आयोजित होगा लाडली बहना सम्मेलन
मुख्यमंत्री आदिवर्त संग्रहालय में आयोजित लाईट एंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित एवं म्यूजियम का करेंगे भ्रमण
मुख्यमंत्री खजुराहो में करेंगे सरदार वल्लभभाई पटेल और महाराजा छत्रसाल की प्रतिमाओं का अनावरण
———–
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 08 दिसंबर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, खनिज साधन विभागों की समीक्षा बैठक खजुराहो के कन्वेशंन सेंटर में करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो के आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय में आयोजित साउंड एंड लाइट शो कार्यक्रम में शामिल होंगे और म्यूजियम परिसर का भ्रमण कर एवं रात्रि भोज करेंगे। आदिवर्त म्यूजियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री जिले की पर्यटन नगरी खजुराहो में 02 दिनों के प्रवास पर रहेंगे। 09 दिसंबर 2025 के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुबह पन्ना टाईगर रिजर्व में जंगल सफारी करेंगे। तत्पश्चात खजुराहो के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिपरिषद की कैबिनेट बैठक आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कैबिनेट बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में सी.सी.आई.पी की समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं महाराजा छत्रसाल की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री छतरपुर जिले के नगरपालिका राजनगर के सत्ती की मडिया खेल परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहना योजना की राशि लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे साथ ही विभिन्न विकास/निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव कन्वेंशन सेंटर में लोक निर्माण विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले में लगभग 510 करोड़ 65 लाख रुपए के 29 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
लोकार्पित कार्यों में विकासखंड बडामलहरा में गढ़ीसेमरा तालाब लागत लगभग 552.42 लाख रुपए, जरा तालाब विना नहर लगभग 391.01 लाख रुपए, विकासखंड लवकुशनगर में उप स्वास्थ्य केन्द्र माधोपुर, पटना, पीरा की लागत लगभग 65-65 लाख रुपए, विकासखंड राजनगर में उपस्वास्थ्य केन्द्र पहरा लागत लगभग 71.16 लाख रुपए, विकासखंड बडामलहरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीताल लागत लगभग 295.45 लाख रुपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुवारा लागत लगभग 964.7 लाख रुपए, विकासखंड बक्सवाहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्होरी लागत लगभग 164.93 लाख रुपए एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र जुझारपुरा लागत लगभग 49.14 लाख रुपए और शासकीय संदीपनि बालक मॉडल उ.मा. विद्यालय निर्माण लागत लगभग 3478 लाख रुपए, विकासखंड नौगांव में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल लागत लगभग 1134.86 लाख रुपए एवं बीपीएचयू भवन निर्माण कार्य लागत लगभग 50 लाख रुपए और सी.एच.सी निर्माण लागत लगभग 1135 लाख रुपए, विकासखंड छतरपुर में जिला चिकित्सालय में आईपीएचएल लैब निर्माण लागत लगभग 94.1 लाख रुपए, शासकीय संदीपनि मॉडल उ.मा. विद्यालय लागत लगभग 4478 लाख रुपए, सीसीएचबी छतरपुर निर्माण लागत लगभग 3055 लाख रुपए, जिला चिकित्सालय छतरपुर में ईसीआरपी-2 योजना अंतर्गत 100 बिस्तरीय वार्ड का निर्माण कार्य लागत लगभग 750 लाख रुपए, विकासखंड बिजावर में शासकीय संदीपनि बालक उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय बिजावर लागत लगभग 3320 लाख रुपए, विकासखंड राजनगर में शासकीय संदीपनि मॉडल उ.मा. विद्यालय लागत लगभग 3832 लाख रुपए के कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के विकासखण्ड गौरिहार एवं लवकुशनगर अंतर्गत बछौन-चंदला-सरबई-गौरिहार-चन्द्रपुरा (यूपी बॉर्डर) मार्ग का उन्नयनीकरण कार्य लगभग 19161 लाख रुपए, विकासखण्ड नौगांव में गाड़ी खाना में शॉपिंग कॉम्पलेक्स लागत लगभग 160.9 लाख, जनपद पंचायत भवन निर्माण लवकुशनगर लागत लगभग 525.67 लाख, लवकुशनगर बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य लागत लगभग 5447.45 लाख, गौरिहार अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र मझपटिया, कीरतपुर पडरखा, बक्सवाहा अंतर्गत दरगुवां और बिजावर अंतर्गत रतनपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण लागत लगभग 65-65 लाख रुपए और लगभग 1500 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय घुवारा का भूमिपूजन करेंगे।




