माओवादी संगठन के सबसे बड़े नाम सबसे बड़े अध्याय माडवी हिडमा का अंत हो चुका है। जिसके बाद से नक्सली संगठन को एक के बाद एक कई बड़े झटके का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। पुलिस मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो चके हैं। वहीं DRG के 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि दो जवान घायल हो गया है।
दरअसल, आज दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं इस मुठभेड़ में 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शामिल हैं। वहीं घायल जवान सोमदेव यादव का इलाज चल रहा है।
मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिनमें गोला-बारूद, SLR और अन्य सामान शामिल है। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बताया जा रहा है कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर पर नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद बीजापुर की पुलिस डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया। केशकुतुल के जंगलों में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। आज बुधवार की सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही है। इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चल रहा है।
एक कदम गाँव की ओर अमोदी के युवाओं का संकल्प स्वयं भी बढ़ेंगे गाँव को भी बढ़ाएंगे
2 days ago
एसएचओ पैदल गश्त कर जनता बीच बढ़ाया भरोसा*
2 days ago
गोंडा में गुंडाराज: मासूम से बदसलूकी और बुजुर्ग मां पर बर्बरता, कब जागेगा प्रशासन #GondaPolice #JusticeForDaughter #UPPolice #CrimeAgainstWomen #YogiAdityanath
2 days ago
वृहद रोजगार मेला। लखनऊ
2 days ago
एक कदम गाँव की ओर अमोदी के युवाओं का संकल्प स्वयं भी बढ़ेंगे गाँव को भी बढ़ाएंगे
3 days ago
शराब बिक्री का विरोध करना पत्रकार को पड़ा भारी जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे
3 days ago
मोतिहारी में बड़ा फर्जीवाड़ा ! ‘पुलिस मित्र’ बहाली के नाम पर 41 युवकों से लाखों की ठगी, SP ने SIT का किया गठन, थानेदारों की भूमिका भी संदिग्ध
3 days ago
आज महाराज पैलेस में शिक्षक यूनियन गोष्टी एवं शपथ ग्रहण समारोह
3 days ago
शराब बिक्री का विरोध करना पत्रकार को पड़ा भारी जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे
4 days ago
आज समथर में बड़े धूमधाम से अकरम भाई का जन्मदिन फ़ा जल सैयद बाली सब पर मनाया गया