Site icon Bhoomika Bharat News

Bijapur Naxal Encounter Today: फिर घिरे नक्सली! मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद, 2 जवान घायल, मारे गए सभी माओवादियों के शव बरामद

माओवादी संगठन के सबसे बड़े नाम सबसे बड़े अध्याय माडवी हिडमा का अंत हो चुका है। जिसके बाद से नक्सली संगठन को एक के बाद एक कई बड़े झटके का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। पुलिस मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो चके हैं। वहीं DRG के 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि दो जवान घायल हो गया है।

 

दरअसल, आज दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं इस मुठभेड़ में 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शामिल हैं। वहीं घायल जवान सोमदेव यादव का इलाज चल रहा है।

मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिनमें गोला-बारूद, SLR और अन्य सामान शामिल है। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर पर नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद बीजापुर की पुलिस डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया। केशकुतुल के जंगलों में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। आज बुधवार की सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही है। इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चल रहा है।

Exit mobile version