
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
दल्लीराजहरा -छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शहीद शंकर गुहा नियोगी शहादत दिवस पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के कार्यालय में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के सचिव सुरेंद्र साहू ने बताया कि 28 सितंबर को शहीद शंकर गुहा नियोगी का 34 वां शहादत दिवस दल्लीराजहरा में मनाया जाएगा। सोमनाथ उईके व उपाध्यक्ष शैलेश बमबोडे ने भी संबोधित किया।

जनकलाल ठाकुर (पूर्व विधायक) ने कहा कि समय दान सबसे बड़ा दान है। हमें संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपना समय देना होगा। नियोगी के तमाम सिपाही समय देने की गारंटी देते है, इस दिशा में आए विचारों का सम्मान करते हैं और मजबूत ताकत के रूप सरकार की गलत नीतियों के विरोध में खड़े हो सकते हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, सचिव रामचरण नेताम, तिलक राजपूत, मोहित, राजेश, अमर सिंह, जिला किसान संघ बालोद अध्यक्ष गेंद सिंह, मंगचुवा, गुरूर ब्लॉक, डौंडीलोहारा व डौंडी के सभी किसान साथी शामिल हुए।


