Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दल्ली राजहरा- भैंसबोड़ मोड़ पर दिखा हिरणों का झुंड

दल्ली राजहरा- भैंसबोड़ मोड़ पर दिखा हिरणों का झुंड

       देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

शनिवार शाम मुख्य मार्ग पर दल्ली राजहरा- भैंस मोड़ के पास एक अद्भुत नजारा देखने को मिला ,जब सड़क के किनारे करीब 15 से 20 हिरणों का झुंड विचरण करता दिखाई दिया |अचानक सामने आए इस नजारे को देखकर राहगीर अपनी गाड़िया रोककर खड़े हो गए और देर रात तक इसका आनंद लेते रहे । इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर मनीष साहू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दल्ली राजहरा की ओर जा रहे थे तभी शाम 5 बजे हिरणो का झुंड नजर आया जो बेहद खूबसूरत लग रहा था और ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है, उन्होंने इस दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया।

इधर बालोद वन विभाग ने जानकारी दी की शहर के पर्यावरण पार्क से लेकर दानीटोला तक हिरणो का झुंड जलाशय किनारे रहता है और उनकी सुरक्षा और हिफाजत के लिए जगह जगह फॉरेस्ट गार्ड तैनात किये गए है|वन विभाग ने बताया कि इस क्षेत्र मे प्रवेश पर सख्त मनाही है, हालांकि समय समय पर हिरणो के साथ साथ मोर,खरगोश,नीलगाय,भालू ,जंगली सूअर भी जंगल से निकलकर जगह-जगह सड़क के किनारे आ जाते हैं, और अक्सर राहगीरो को भी इसकी झलक मिल जाती है |

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!