Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी अर्टिगा आठ जख्मी

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दिन में विंध्याचल देवी का दर्शन पूजन कर घर वापस लौट रहे लोगों की अर्टिगा कार बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में अर्टिगा में सवार आठ लोग जख्मी हो गए सभी लोगों को लालगंज स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में मुलायम सिंह यादव 27 वर्ष पुत्र मुनीबराम, सतीश चन्द्र 35 वर्ष पुत्र मुनीबराम, चंपा देवी 55 पत्नी मुनीबराम, कुसुम यादव 32 वर्ष पत्नी सुबास चन्द, अमरनाथ 35 वर्ष पुत्र रामजीत अस्पताल में भर्ती कराए गए। जबकि नीलम यादव 25 वर्ष पत्नी मुलायम सिंह यादव, गरिमा 16 वर्ष पुत्री फौजदार, सेजल 12 वर्ष पुत्री सतीश को मामूली चोट आई। सभी घायल गांव कोठिया थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ के रहने वाले हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!