Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दो बाइक की आपसी टक्कर में एक बाइक सवार की मौत

आजमगढ़

तरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंगरिया नहर पर दो बाइक की टक्कर में एक बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बता दें कि सूबेदार 40 वर्ष पुत्र सुखराज निवासी गांव हाफिजपुर थाना कोतवाली सोमवार की शाम को बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही  नहर पर पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गए। उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर ले जाया गया जहां से रेफर होने पर जिला अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को दिन में मौत हो गई। वह लकड़ी का काम करते थे। मृतक को तीन पुत्र एक पुत्री है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!