
ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का दिल्ली AIIMS में बुधवार सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर निधन हुआ। पिछले कुछ महीने से उनका इलाज चल रहा था। वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थी। और कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थी।
माधवी राजे सिंधिया –
माधवी राजे सिंधिया का ताल्लुक नेपाल के राजघराने से था। वह चैरिटी के काम में काफी सक्रिय रहती थी। माधवी राजे सिंधिया 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्ष थी। जो शिक्षा है और चिकित्सा देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहायता देते हैं।
वस शिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड आप गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थी। माधवी राजे ने अपने दिवंगत पति माधव राज सिंधिया की याद में महल संग्रहालय में गैलरी भी बनाई।
ग्वालियर के महाराज माधव राज सिंधिया से उनकी शादी 8 मई 1966 को हुई थी। माधवराज सिंधिया की गिनती देश के ताकतवर नेताओं में होती थी। उनका निधन हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गया था। माधवी राजे सिंधिया नेपाल के शाही परिवार से थी। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे।







