
*अपडेट–*
*सीएम योगी की माँ ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती–* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी उम्र 85 वर्ष को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है। रुटीन चेकअप के लिए उन्हें मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एम्स लाया गया एम्स प्रशासन का कहना है कि जिरियाट्रिक वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इस वार्ड में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भर्ती कराया जाता है।






