
सर्व सम्मति से सर्राफा संघ के अध्यक्ष बने राजकुमार अग्रवाल
राठ—-आज सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ की एक बैठक स्थानीय मेला जलविहार मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के जी अग्रवाल की।
बैठक मे सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ का त्रेवार्षिक निर्वाचन संपन्न हुआ।सर्राफा व्यवसायी वीरेंद्र कुमार सोनी ने बैठक में राजकुमार अग्रवाल का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन दिलीप कुमार सोनी हरिश्चंद्र सोनी बद्री प्रसाद सोनी सहित विभिन्न सर्राफा व्यापारियों ने किया।जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बहुमत देखते हुए सर्वसम्मति से राजकुमार अग्रवाल को अध्यक्ष घोषित किया।बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी में सभी को सम्मिलित करने की बात कही।
युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहां की सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ का नगर में एक अपना विशेष महत्व है, इसलिए जो भी कार्यकारिणी बनायी जाए उसमें प्रत्येक क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायी को समायोजित अवश्य किया जाए।
बैठक में कैलाश चंद्र अग्रवाल,नगर मंत्री रहमत वेग,निर्वाचन अधिकारी मैयादीन मीनाकार, हरिश्चंद्र सोनी, प्रदीप सोनी, राजू सोनी,पप्पू सोनी शिवराम जड़िया, संजू सोनी, सुरेश सोनी, अशोक सोनी सहित विभिन्न सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।
नोट—— सर्राफा संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष व अन्य का फोटो




