Uncategorizedताज़ा ख़बरें

मस्जिद ए जैनब में मुकम्मल हुई तरावीह की नमाज 

मस्जिद ए जैनब में मुकम्मल हुई तरावीह की नमाज 

मस्जिद ए जैनब में मुकम्मल हुई तरावीह की नमाज

 

कैप्शन- राठ में मौलाना हमजा को नजराना पेश करते मुफ्ती मोहम्मद अफसर चिश्ती व अन्य

राठ: कस्बे के चरखारी रोड स्थित मस्जिद ए जैनब में शुक्रवार की रात तरावीह मुकम्मल हुई। तरावीह मुकम्मल होने के लोगों में मिठाईयां बांटी गई।

रमजान उल मुबारक मौके पर ईशा की नमाज के बाद पढ़ी जाने वाली तरावीह की नमाज शनिवार को मुकम्मल हुई। रमजान के मौके पर यह नमाज प्रतिदिन ईशा की नमाज के बाद 20 रकअत अदा की जाती है। हाफिज ए कुरान नमाज के दौरान कुरान शरीफ को पढ़ते है और नमाजी सुनते हैं। तरावीह मुकम्मल होने के बाद फातिहा पढ़ अमन चैन की दुआं मांगी। मस्जिद में मौलाना हमजा ने तरावीह की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि अब रमजान माह के कुछ ही दिन बचे हैं। लोग बेहतर तरीके से खुदा की इबादत करें। अल्लाह ताला से अपनी गुनाहों की मांफी मांगे। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद अफसर चिश्ती, हाफिज रईश, नसीम पठान, मुहम्मद जाहिद, हसीम, रिंकू, अकील, सलमान आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!