ताज़ा ख़बरेंबाराबंकी

स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, 03 छात्राओं समेत 04 की दर्दनाक मौत

25 से ज़्यादा घायल

स्कूल बस पलटने से बड़ा हादसा, 03 छात्राओं समेत 04 की दर्दनाक मौत, 25 से ज़्यादा घायल

देवा-बाराबंकी।

अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में शैक्षिक भ्रमण से लौट रहे कंपोजिट विद्यालय के तीन दर्जन से अधिक बच्चे व कुछ शिक्षक सवार थे।

इस दर्दनाक हादसे में 03 छात्राओं समेत 04 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना पर बाराबंकी के डीएम व एसपी ने तत्काल मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली और घायलो के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने भी घटना पर दुःख प्रकट करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना ज़ाहिर की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरतगंज ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय हरक्का के तीन दर्जन से अधिक बच्चे आज मंगलवार की सुबह न्यू इंडिया ट्रैवेल्स सर्विस की बस नम्बर UP 32 BN 5892 से शैक्षिक भ्रमण पर लखनऊ चिड़ियाघर गए थे। शाम के करीब 6 छह बजे जब बच्चे लखनऊ से वापस लौट रहे थे तो देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सालारपुर गांव के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं कामिनी (14), ख़ुशी (13), मानसी (13) व 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी और 40 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

रिपोर्ट विपिन कुमार

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!