Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

युवती को झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर तेजाब पिलाने का लगा आरोप।

पूरनपुर। तेजाब पीने से हालत खराब होने पर सीएचसी से फरवरी में रेफर की गई युवती ने अब एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर दवाई खिलाने और तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि शादी से इन्कार कर युवक दिल्ली चला गया है। पुलिस ने युवक को दिल्ली से बुलवाया है।
एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को 18 फरवरी को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था। परिजन ने युवती के तेजाब पीने से हालत खराब होने की जानकारी चिकित्सक को दी थी। गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर की गई युवती को इलाज के लिए पीलीभीत, बरेली और बाद में दिल्ली ले जाया गया।
सोमवार को परिजन के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने घर के सामने रहने वाले युवक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाई और तेजाब पिला दिया। आरोप है कि तब युवक ने उसके साथ निकाह करने का वायदा किया था।
इसको लेकर ही उसने कार्रवाई नहीं की। इलाज के बाद दिल्ली से लौटने पर और शादी की जिद करने पर आरोपी युवक घर छोड़कर दिल्ली काम करने चला गया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को दिल्ली से बुलवाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!