जयपुरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

श्याम मय हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 52

जयपुर ग्रामीण

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर श्याम भक्तों की पदयात्राएं प्रारंभ हो गई हैं जिससे जगह-जगह श्याम भक्तों के झुंड नाचते और गाते हुए पैदल चल रहे हैं। विभिन्न जगह-जगह पर भंडारे और जलपान की व्यवस्था निशुल्क श्याम भक्तों के द्वारा ही की जा रही है।

मेले में लाखों भक्त पैदल चल रहे हैं । श्याम खाटू वाले का मेला प्रतिवर्ष फाल्गुन महीने में 11 दिन तक चलता है तो इसमें देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु पैदल और गाड़ियों के द्वारा आकर के बाबा के दर्शन पाते हैं ।पद यात्रा में चलने वाले भक्तजन अपने हाथों में बाबा श्याम के निशान और बाबा श्याम की झांकियां लेकर के चल रहे हैं ।

पूरा मार्ग श्याम रंग में रंग चुका है वहीं फाल्गुनी धमालों पर नाचते हुए भक्तजन पैदल चल रहे हैं। बाबा श्याम का यह लख्खी मेला एकादशी के दिन तक चलता रहेगा ।

सीकर जिला प्रशासन व जयपुर जिला प्रशासन ने भी पूर्ण रूप से सजग होकर के मेले में विशेष प्रकार से निगरानी लगा रखी है तथा व्यवस्थाएं बना रखी हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!